- किसान आक्रोश महापंचायत में पहुंचने का आह्वान
Kausambi News - चायल, हिंदुस्तान संवाद। तहसील चायल के सिरियावां और बड़े गांव में सोमवार को भारतीय

चायल, हिंदुस्तान संवाद। तहसील चायल के सिरियावां और बड़े गांव में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रयागराज में पुलिस उत्पीड़न और कौशाम्बी मार्ग भूमि अधिग्रहण में मुआवाजे को लेकर आगामी आठ अप्रैल को आक्रोश महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में किसानों से पहुंचने की अपील की गई। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि इस सरकार में किसानों के प्रति पुलिस का उत्पीड़न बढ़ता ही जा रहा है। किसानों की भूमि को मामूली मुआवाजा देकर जबरन अधिग्रहित किया जा रहा है। प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशाम्बी बौद्ध स्थली फोरलैन मार्ग के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का मुआवजा किसानों को बहुत कम दिया गया है।
बहुत से किसानों को अब तक मुआवाजा भी नहीं मिला है। जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने कहा कि मांग के बाद भी चायल तहसील में स्थाई फायर ब्रिगेड नहीं बनाया गया है। हर साल गर्मी में किसानों की गेंहू की फसल जलकर राख हो जाती है। मुआवजा के तौर पर प्रशासन मामूली रकम देता है। मांगो को लेकर प्रयागराज में आठ मई आक्रोश महा पंचायत का आयोजन किया गया है। किसानों की बात सरकार तक पहुंचाने के लिए संगठन से जुड़े लोग और किसानों को अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होने के लिए अपील किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा में सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।