18वें दिन भी रजौन के चार पंचायतों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित।
लगातार महिलाओं को जीविका समूह के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक।लगातार महिलाओं को जीविका समूह के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक। रजौन(बांका)। निज सं

रजौन(बांका)। निज संवाददाता महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार लगातार कार्य कर रही है। बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने को लेकर 18 अप्रैल से जीविका महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में 18वें दिन सोमवार को रजौन प्रखंड के राजावर-पंचायत के राजावर गांव में लव जीविका महिला ग्राम संगठन, पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत के पड़घड़ी में सवेरा जीविका महिला ग्राम संगठन, नवादा-खरौनी पंचायत के रानीटीकर में गुरुदेव जीविका महिला ग्राम संगठन एवं धौनी-बामदेव पंचायत के आसमानीचक गांव में उर्मिला जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
महिला संवाद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब समाज की मुख्य धारा से जुड़कर अपनी आवाज लगातार बुलंद कर रही है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एलईडी स्क्रीन युक्त महिला संवाद वाहनों के माध्यम से दी गई तथा महिलाओं की आकांक्षाएं भी पूछी गई। जीविका दीदियों को लाभान्वित महिलाओं के अनुभव आधारित प्रेरणादायक वीडियो और लघु फिल्में दिखाई गईं। इस अवसर पर जीविका बीपीएम मुकेश कुमार, सामुदायिक समन्वयक मिथुन कुमार, लक्ष्मी कुमारी, नंदकिशोर कुमार, आरती कुमारी, सीएम ललिता कुमारी, सुगंधा कुमारी, पिंकी कुमारी, सनम कुमारी, लेखापाल मंजूसा कुमारी, सोनी कुमारी, पिंकी देवी, प्रियंका कुमारी, सीआरपी कुमकुम कुमारी, रामप्यारी देवी, बिंदु देवी, गीता देवी सहित काफी संख्या में जीविका दीदी एवं कैडर आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।