RJD Hosts Social Justice Discussion Ahead of Assembly Elections in Sikandra राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsRJD Hosts Social Justice Discussion Ahead of Assembly Elections in Sikandra

राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईTue, 6 May 2025 04:28 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

सिकंदरा । निज प्रतिनिधि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सिकंदरा नगर क्षेत्र के राधिका विवाह भवन में सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली एवं संचालन अरुण चौहान ने किया। सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्त्रम में मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव, पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, गोविंदपुर के वर्तमान विधायक मोहम्मद कामरान, प्रदेश उपाध्यक्ष मधु मंजरी कुशवाहा सहित कई नेताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्त्रम में राजद के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान राजद के नेताओं ने कहा कि हम लोगों को एकजुटता का परिचय देना है।

इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय परिचर्चा के माध्यम से अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करना है। उन्होंने सभी अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर जमुरियत एवं प्रजातंत्र बचानी हो तो आगामी चुनाव तक टेलीविजन देखना एवं समाचार सुनना बंद कर दीजिए। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के 49 मुकदमों में सात मुकदमों में से मुजरिम बनाया गया। हमारे क्त्रांतिकारी योद्धा को फंसाने की साजिश की गई। सीबीआई से पहले मीडिया ने भी लालू प्रसाद यादव को बिना ट्रैक किए अपराधी घोषित कर दिया। वहीं उन्होंने कहा कि 99% मीडिया में हमलोग के विरोधी हैं। चंद्रशेखर यादव ने कहा कि जातियां ईश्वरीय नहीं है। यहां के पंडितों ने जातियों में बांटने का काम किया है। हम लोग अवीबा, मेंढक, चिम्पाजी, बंदर के संतान है। यादव, कोयरी, कुर्मी, काठी, डोम, राजपूत, ब्राह्मण, भूमिहार कहां से पैदा हो गया। जहां हिंदू लोग हैं वहीं जातियां शब्द होती है। अमेरिका, फ्रांस, लंदन, आस्ट्रेलिया, चीन, जापान, जर्मनी जाति शब्द नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं अच्छी तरह से पढ़ा हूं जहां हिंदू है वही जाति शब्द है। हमारे पूर्वज नहीं पढ़े लिखे थे तो गाली को भी आशीर्वाद समझते थे। लेकिन चंद्रशेखर के समय के लोग और लालू जी का सेनानी पढ़ लिख लिया है तो आशीर्वाद को आशीर्वाद समझते हैं गाली को आशीर्वाद नहीं समझते हैं। वही न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय प्रकाश, पूर्व विधायक अनवर आलम, पूर्व विधायक समता देवी, आपदा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ पीके चौधरी, राजद के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी यादव, राजद जिला प्रधान महासचिव पंचायती राज प्रकोष्ठ के बाबूलाल यादव, रामविलास यादव, चुन्नी यादव, शिवकुमार यादव सहित दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।