संवाद में महिलाओं ने रोजगार की संभावनाओं को रखा सामने
बक्सर में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें समूह से जुड़ी महिलाओं ने रोजगार के नए अवसरों की संभावनाओं पर चर्चा की। कोराना काल में मुर्गी पालन के लिए मिलने वाले प्रोत्साहन को याद करते हुए,...

समाधान समूहों से जुड़ी महिलाओं का आर्थिक रूप से संपन्न हो सकती है ग्राम स्तर पर विकास की गति को तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के आठ प्रखंड़ में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस महिलाओं ने रोजगार के नए अवसर की संभावनाओं को रखा। सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिलने से समूहों से जुड़ी महिलाओं का आर्थिक रूप से संपन्न हो सकती है। महिलाओं ने संवाद के माध्यम से यह मुद्दा उठाया कि कोराना काल से पूर्व मुर्गी पालन के लिए जीविका के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाता था। जिसमें समूह से जुड़ी महिलाओं को कम दामों पर मुर्गी को चूजा, उनके भोजन यहां तक की उनको रखने के लिए पिजड़ा आदि भी दिया जाता था।
महिलाएं आसानी किस्तों पर उसकी खरीददारी करती थी। जब वह चूजा बड़े हो जाते थे तब उन्हें अच्छे दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करती थी। इस तरह की रोजगारउन्मुखी कार्य को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। साथ ही महिलाओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि लघु उद्योगों को विकसित किया जाना चाहिए। इन्हें आसान किश्तों पर महिला समूहों को उपलब्ध कराना चाहिए। इसके सरकारी स्तर पर कई दांव पेंच पर खत्म किया जाना चाहिए। समूह से जुड़ी महिलाएं उतनी पढ़ी लिखी नहीं होती है कि वह दांव-पेंच को समझ सके। वह सिर्फ काम करना जानती है। जो भी लोन लिए जाते है। जीविका दीदियां समय पर उन्हें चुकता कर देती है। वहीं दूसरी ओर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन ग्राम स्तर पर एक कदम विकास की गति को और तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। योजनाओं से संबधित लीफ्लेट्स वितरित समूह की महिलाओं के बीच किए गए। सशक्त महिला, समृद्ध समाज के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2006 में जीविका, पंचायत 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण प्रावधान किया गया। वर्ष 2016 से सभी सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से बेटियों को संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन को एक नया आयाम मिल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।