Tributes Paid to Educator Vipin Bihari Upadhyay at Mourning Assembly in Buxar पूर्व शिक्षक के निधन पर शोकसभा आयोजित, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsTributes Paid to Educator Vipin Bihari Upadhyay at Mourning Assembly in Buxar

पूर्व शिक्षक के निधन पर शोकसभा आयोजित

बक्सर के सोहनीपट्टी निवासी समाजसेवी रोहित उपाध्याय के 85 वर्षीय पिता विपिन बिहारी उपाध्याय का निधन हो गया। भगवान वामन चेतना मंच ने उनके लिए शोकसभा का आयोजन किया। सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरSun, 25 May 2025 09:04 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व  शिक्षक के निधन पर शोकसभा आयोजित

बक्सर। शहर के सोहनीपट्टी निवासी समाजसेवी रोहित उपाध्याय उर्फ मंटू उपाध्याय के 85 वर्षीय पिताजी (पूर्व शिक्षक) विपिन बिहारी उपाध्याय के निधन पर भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में चीनी मिल स्थित कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी व संचालन प्रमोद चौबे ने किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि वे एक शिक्षाविद् एवं अध्यात्मिक व्यक्ति थे। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर अवधेश चौबे, दयानंद उपाध्याय, मनमन पांडेय, आशुतोष चतुर्वेदी, संजय ओझा, प्रकाश पांडेय, अभिषेक ओझा, विजय मिश्र, धनंजय मिश्र, मनोज तिवारी, राकेश दुबे आदि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।