सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर बढ़े आगे
बक्सर के चौसा प्रखंड में जीविका ग्राम संगठनों द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने आर्थिक विकास, भवन निर्माण, शौचालय निर्माण, पेंशन योजनाओं और खेल के मैदान आदि पर अपने...

बोले बीडीओ जीविका की लक्ष्मी बाई ग्राम संगठन का हुआ महिला संवाद आर्थिक अभाव के कारण किसी व्यक्ति की प्रतिभा रूके नहीं बक्सर, हमारे संवाददता। जीविका ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम चौसा प्रखंड स्थित सरेंजा में आयोजन हुआ। संवाद के माध्यम से महिलाओं ने खुलकर आपनी आकांक्षाएं सामने रख रही है। इस दौरान उन्होंने भवन का निर्माण, बकरी शेड का निर्माण, शौचालय निर्माण, सामुदायिक शौचालय, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगो के लिए योजना, सड़क की समस्या, गांव में बिजली की समस्या, पानी लगने के समस्या, गांव के स्तर पर खेल के मैदान आदि विषयों पर अपना सुझाव रख रहीं है| इस कार्यक्रम में संवाद रथ के माध्यम से वीडियो दिखा योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही है| इस अवसर पर चौसा के बीडीओ अशोक कुमार ने सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर कोई भी आगे बढ़ सकता है। सरकार यह प्रयास कर रह है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी व्यक्ति की प्रतिभा रूके नहीं। बल्कि उसका हूनर बाहर निकलकर सामने आये। जिससे समाज के हर वर्ग को फायदा व मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि आपको बस इन अवसरों का लाभ उठाना और कड़ी मेहनत करना आना चाहिए। हमारे संगठन का मुख्य लक्ष्य महिलाओं और पुरुषों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने में मदद करना है। महिलाओं को कई तरह की नौकरियों और योजनाओं से जोड़ा जाए। जब महिलाओं को नौकरी मिलती है, तो वे अपने घरों और समुदायों में अधिक मजबूत और अधिक आत्मविश्वासी बन जाती हैं। हम महिलाओं और समुदाय की मदद के लिए महिला संवाद नामक एक विशेष बैठक की योजना बना रहे हैं। गैर जीविका महिलाओं को संवाद कार्यक्रम से जुड़ने तथा प्रोत्साहित करने के लिए निमंत्रण पत्र दिये जा रहे हैं। जीविका की कई महिलाओं को घर पर शौचालय बनाने में भी मदद मिली। जिसका अनुभव उन्होंने खुशी पूर्वक जाहिर किया। जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद करने के लिए विशेष कार्यक्रम हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।