भगवान बुद्ध दुनिया के सबसे बड़े दार्शनिक व वैज्ञानिक :सुभाष
छपरा में भारतीय लोक चेतना पार्टी के तत्वाधान में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई। पार्टी के नेताओं ने भगवान बुद्ध के योगदान और उनके ज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला। सुभाष कुमार दांगी ने उन्हें वैज्ञानिक...

छपरा, एक संवाददाता। भारतीय लोक चेतना पार्टी के तत्वाधान में भगवान बुद्ध की जयंती राजेन्द्र पार्क में सोमवार को मनायी गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कुमार दांगी ने कहा भगवान बुद्ध इस दुनिया के सबसे बड़े दाशनिंक एवं वैज्ञानिक हैं। उन्होने मानव को आत्म दीपो भव का उद्देश्य दिया । आत्म ज्ञान की प्राप्ति के बाद मानव-मानव के बीच उँच-नीच का भेद समाप्त हो जाता है। उन्होने विश्व में सर्वप्रथम कार्य-कारण सिद्धांत की स्थापना की तथा समझाया कि सभी प्रकार की घटनाओं के पिछे कोई-न-कोई निश्चित कारण होता हैं। राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता राजेश कुशवाहा ने कहा कि महात्मा बुद्ध का जन्म आज से 2500 वर्ष पूर्व भारतीय भू-भाग पर हुआ था ।
वे 29 वर्ष की उम्र में संसारिक जीवन त्याग कर तपस्या व ध्यान के माध्यम से 35 वर्ष की उम्र में बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे बैठकर ज्ञान प्राप्त किये थे । राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुशवाहा, पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सतीश दांगी, राष्ट्रीय संरक्षक अमरेन्द्र दांगी तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कीर्तन प्रसाद कुशवाहा, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता लाल बाबू सिंह तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता जयवीर, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के बबन सिंह कुशवाहा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सचिव श्याम सिंह लक्खा, शैलेश जी, अनिल मेहता, बबीता दांगी, पूर्व शिक्षिका कमला देवी, ललिता राय बौध, रीना गुप्ता, कुमारी खुशी ई कौलेश्वर चौधरी, मणिन्द्र जी, वैभव प्रसाद, अदिति प्रसाद समेत अन्य ने जयंती पर प्रकाश डाला। -----------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।