परसा पुलिस ने महिला की हत्या मामले सहित पति व दो देवरों को पकड़ा
स्थानीय पुलिस ने बथुई में दहेज की मांग के चलते जया कुमारी की हत्या के मामले में विकास सिंह, अजय सिंह और राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। इसके अलावा, शराब...

परसा,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बथुई में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या के मामले में तीन लोगों को पकड़ा। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बथुई निवासी विकास सिंह की पत्नी जया कुमारी की दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा फांसी लगाकर मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौपा था। इस मामले में मृतका जया कुमारी की मां बबीता देवी के बयान पर दर्ज नामजद आरोपितों में उसके पति विकास सिंह तथा दो देवरों में अजय सिंह और राजकुमार सिंह को जेल भेज दिया गया। वहीं शराब के नशे में धुत तीन शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक के दर्ज की गई और जेल भेजा गया। इसमें शीतलपुर का मनीष कुमार तथा थाना क्षेत्र के अन्याय का मोहम्मद असलम तथा विजय कुमार शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।