Students Observe Police Operations Under Awaz Do Campaign in Doudpur आवाज दो अभियान के तहत छात्र - छात्राओं को कानूनी पहलुओं की दी गई जानकारी, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsStudents Observe Police Operations Under Awaz Do Campaign in Doudpur

आवाज दो अभियान के तहत छात्र - छात्राओं को कानूनी पहलुओं की दी गई जानकारी

दाउदपुर में सीनियर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 'आवाज दो' अभियान के तहत, दलन सिंह उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्रों ने मांझी थाना परिसर में पुलिस की कार्यशैली का अवलोकन किया। पुलिस अधिकारियों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराWed, 30 April 2025 10:03 PM
share Share
Follow Us on
आवाज दो अभियान के तहत छात्र - छात्राओं को कानूनी पहलुओं की दी गई जानकारी

दाउदपुर(मांझी)। सीनियर पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे आवाज दो अभियान के तहत बुधवार को दलन सिंह उत्क्रमित उच्च विद्यालय के दर्जनों छात्र व छात्राओं ने तीन अलग- अलग समूहों में मांझी थाना परिसर पहुँचकर पुलिस की कार्यशैली का अवलोकन किया। पीएसआई प्रवीण कुमार ने छात्र व छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता एवं शिकायतों का त्वरित पंजीकरण व पुलिस द्वारा मामलों की जाँच करने के तौर तरीकों के अलावा विभिन्न कानूनी पहलुओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। तीन अलग - अलग समूहों में पहुँचे छात्र व छात्राओं ने अन्य पुलिस पदाधिकारियों से भी क्रमशः पुलिस की कार्यप्रणाली की पुख्ता जानकारी ली।

सहायक पुलिस अधीक्षक सह थानाध्यक्ष संकेत कुमार ने डायल 112 तथा अन्य हेल्पलाइन नम्बरों की तथ्यात्मक जानकारी के अलावा किशोर व किशोरियों को उकसाकर उन्हें गलत रास्ते पर ले जाने वालों से बचाव एवं आत्मरक्षा के कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। एएसपी ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि थाने पर शिकायत लेकर आने वाली पीड़िता का नाम पता गोपनीय रखा जाता है तथा उनसे केवल महिला पुलिस पदाधिकारी ही पूछताछ करती हैं। पुलिस के सहयोगी रुख से पीड़िता अब बेझिझक तरीके से अपनी परेशानी से पुलिस को अवगत करा रही हैं। थानाध्यक्ष ने छात्र व छात्राओं को पुलिस कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों की भी जानकारी दी। इस बीच उन्होंने छात्र व छात्राओं को थाना कार्यालय,कम्प्यूटर कक्ष,महिला व पुरुष हवालात तथा भोजनालय कक्ष आदि का भी भ्रमण कराया। मौके पर पुअनि आरती कुमारी,नविता कुमारी,महेश प्रसाद तथा विपुल कुमार के अलावा शिक्षक सुनील कुमार सहित माँझी थाना में पदस्थापित सभी महिला व पुरुष पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।