Historic Decision on Caste Census by Modi Government Says Minister सत्ता के समय जातीय जनगणना की विरोधी रही कांग्रेस: स्वतंत्रदेव, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsHistoric Decision on Caste Census by Modi Government Says Minister

सत्ता के समय जातीय जनगणना की विरोधी रही कांग्रेस: स्वतंत्रदेव

Lucknow News - -जलशक्ति मंत्री बोले मोदी सरकार के फैसले से मिलेगा हर वर्ग को सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 30 April 2025 10:08 PM
share Share
Follow Us on
सत्ता के समय जातीय जनगणना की विरोधी रही कांग्रेस: स्वतंत्रदेव

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को केंद्र सरकार के जातीय जनगणना को आने वाली जनगणना में शामिल किए जाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने इस अभूतपूर्व फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने आज तक जातीय जनगणना का विरोध किया है। आजादी के बाद की गई सभी जनगणनाओं में जातीय की जनगणना नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी या किसी भी इंडी गठबंधन की सरकार ने जातीय जनगणना नहीं कराई। कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने जातिगत सर्वे कराया था लेकिन आज तक इसे सार्वजनिक नही किया।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए बस वादे ही किए। पीएम मोदी ने जो कहा उसे हमेशा पूरा किया लेकिन जो लोग दशकों तक सत्ता में रहे उन्होंने जातियों को बांटने की राजनीति की। कांग्रेस ने लोगों को जात-धर्म में बांटकर वोट बैंक के रूप इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की केन्द्र और राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार थी, तब इनको किसने रोका था। कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले से हर वर्ग को सम्मान मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।