बुढ़ापे में परवान चढ़ा बचपन का प्यार, 50 साल की महिला डॉक्टर 60 साल के वकील के साथ फरार
कहते हैं प्यार की न तो कोई उम्र होती है और न ही कोई सीमा। ये कभी भी किसी को हो सकता है। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है। बचपन में दो लोगों को मोहब्बत हुई। इसके बाद बिछड़ गए।

कहते हैं प्यार की न तो कोई उम्र होती है और न ही कोई सीमा। ये कभी भी किसी को हो सकता है। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है। बचपन में दो लोगों को मोहब्बत हुई। इसके बाद बिछड़ गए। बुढ़ापे पर दोनों फिर से मिले तो दोनों का प्यार एक बार फिर से जवान हो गया। प्रेमी 60 साल का हो चुका था तो प्रेमिका की उम्र 50 हो गई थी। दोनों ने इसके बाद भी एक-दृसरे का हाथ नहीं छोड़ा। दोनों ने न तो परिवार की फिक्र की और न ही समाज की और एक दिन फरार हो गए। बुढ़ापे में भागे प्रेमी-प्रेमिका को ढूंढने के लिए दोनों के घर वाले थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की तो उन्हें सहरसा से बरामद कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये मामला पूर्णिया का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यहां एक डॉक्टर और वकील की बचपन की दोस्ती थी। वह एक-दूसरे से प्यार भी करने लगे थे, लेकिन परिवार वालों की बंदिशों के कारण एक न हो सके थे। लड़की के घर वालों उसकी एक डॉक्टर से शादी कर दी थी। मगर दोनों बीच-बीच में मिलते रहे। फोन से भी दोनों की बातचीत होती रहती थी। अब महिला डॉक्टर की उम्र 50 और प्रेमी वकील की उम्र 60 हो गई थी। दोनों के बीच फिर से प्यार परवान चढ़ गया और भाग निकले। इसकी जानकारी जब दोनों के घर वालों को हुई तो वह मुंह दिखाने लायक भी नहीं बचे।
प्रेमिका के पति ने वकील के खिलाफ दर्ज कराया केस
प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी को लेकर उसके पति ने वकील के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस को दी तहरीर में डॉक्टर पति ने बताया कि सहरसा का रहने वाला एक वकील मेरे क्लीनिक जाने के बाद अक्सर उनकी पत्नी से मिलने आता था। कई बार उसे समझाया गया लेकिन वह नहीं माना और उसकी बीवी को लेकर भाग गया। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। इस घटना से उनके परिवार की बहुत बदनाम हो रही है। डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि डॉक्टर ने वकील के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने 50 साल की महिला डॉक्टर और उसके प्रेमी वकील को सहरसा से बरामद कर लिया।