Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsBJP Appoints Dr Gopal Ji Thakur as Maharashtra Coordinator for One India Great India Campaign
महाराष्ट्र में संयोजक बने सांसद
भाजपा ने दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर को महाराष्ट्र में प्रवासी बिहारियों के लिए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान का संयोजक नियुक्त किया है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, जबकि भाजपा...
Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाSat, 19 April 2025 03:21 AM

दरभंगा। महाराष्ट्र में रह रहे प्रवासी बिहारियों को केंद्र तथा राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर को एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के निमत्ति महाराष्ट्र का संयोजक बनाया है। इसके लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। यह सूचना मिलने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया। इनमें संजय कुमार महतो, प्रमोद चौधरी, अभयानंद झा, अमलेश झा, श्रवण चौधरी, उमेश चौधरी, कन्हैया पासवान, अमरनाथ राय, कृष्ण भगवान झा आदि हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।