Darbhanga University Staff Protest Continues for Third Day Over Unmet Demands संस्कृत विवि में कर्मियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, Darbhanga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsDarbhanga University Staff Protest Continues for Third Day Over Unmet Demands

संस्कृत विवि में कर्मियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। संघ के सचिव ने बताया कि कुलपति के साथ वार्ता का कोई परिणाम नहीं निकला। कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग हैं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगाThu, 24 April 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
संस्कृत विवि में कर्मियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मचारियों का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। संघ के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि संघ के अध्यक्ष व सचिव के साथ कुलपति ने कार्यालय कक्ष में वार्ता की, लेकिन उसका कोई फलाफल नहीं निकला। कर्मचारी अपनी मांगों के क्रियान्वयन पर अडिग हैं और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार झा, प्रवक्ता डॉ. रविन्द्र कुमार मिश्र आदि उपिस्थत थे। इधर, विवि के पीआरओ निशिकांत ने बताया कि कुलपति प्रो. एलएन पांडेय ने कर्मचारियों की मांग को जायज बताते हुए कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे शुक्रवार से अपने कार्य पर वापस आएं। उनकी मांगों के क्रियान्वयन की समीक्षा सोमवार को की जाएगी। हालांकि कर्मचारियों ने कहा कि शुक्रवार को भी उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बता दें कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से आंदोलित हैं। बुधवार को अवकाश के बाद गुरुवार को विश्वविद्यालय खुलने पर वे पुन: उपस्थिति दर्ज कर धरने पर बैठ गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।