डीहलाही में करंट लगने से गैस वेंडर की गई जान
दरभंगा के छोटकी डीहलाही गांव में एक युवक मुनचुन यादव (33) करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।...

दरभंगा। बिशनपुर थाना क्षेत्र के छोटकी डीहलाही गांव में सोमवार को करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुनचुन यादव (33) के रूप में की गई है। उसकी मौत की जानकारी मिलते ही इमरजेंसी विभाग पहुंचे दर्जनों परिजनों व ग्रामीणों के बीच कोहराम मच गया। महिलाओं के चीत्कार से पूरा इमरजेंसी विभाग गूंज उठा। परिजनों ने बताया कि मुनचुन गैस वेंडर था। घर में वह पंखा ठीक कर रहा था। पंखे में करंट आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी तीन पुत्रियां एवं एक पुत्र है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।