Hindi NewsBihar NewsGaya NewsBlanket Distribution for Needy at Dobhi Thakur Bari Shri Ram Janaki Mandir
डोभी ठाकुरबाड़ी ने जरूरतमंदों को दिया कंबल
डोभी ठाकुरबारी श्रीराम जानकी मंदिर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। पुजारी सरयू दास ने बताया कि हर साल ठंड के दिनों में गरीबों को कंबल वितरित किए जाते हैं। इस बार सैकड़ों असहाय लोग डोभी,...
Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 23 Jan 2025 06:59 PM

डोभी ठाकुरबारी श्रीराम जानकी मंदिर में जरूरतमंद व असहाय-गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में गुरुवार को किए जा रहे कंबल वितरण के दौरान मंदिर के पुजारी सरयू दास ने बताया कि मंदिर के तरफ से भगवान के प्रसाद के तौर पर गरीब-असहाय जरूरतमंद लोगों को हर साल ठंड के दिनों में कंबल वितरण किया जाता है। इसी के तहत प्रखंड क्षेत्र के डोभी, केशापी, कुशा, बीजा, निमियाटांड, निंगरी, घठेरिया, वकीलगंज आदि गांव से आये सैकड़ों गरीब व असहाय जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी सरयू दास, अवधेश सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।