महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती निकली शोभा यात्रा
महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती निकली शोभा यात्रा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती निकली शोभा यात्रा

गया जी के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर का जीर्णोंद्धार कराने वाली महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी के 300वीं जयंती शनिवार को धूमधाम से मनायी गयी। विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभा यात्रा निकाली गयी। इंदौर की महारानी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर उनके कराए कामों को याद करते हुए नमन किया गया। समारोह आयोजन कर दो समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया। ‘ महारानी अहिल्याबाई होल्कर की व्यक्तित्व व कृतित्व विषय पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण अहिल्याबाई होल्कर विचार मंच की ओर से महारानी अहिल्या बाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई।
शुरुआत में संवास सदन समिति स्थित कार्यालय में स्थापित अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उन्हें भावभीनी अर्पित कर की गई। इसके बाद पूरे गाजे-बाजे और रथ के साथ एक आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। भगवा वस्त्र में महिलाएं अहिल्याबाई की जय जयकार करते हुए चल रही थी। शोभा यात्रा विष्णुपद से निकलकर चांद चौरा, रामसागर रोड नवागढी, नादरागंज, कोयरीबारी मोड़, दिग्गी तालाब मोड़, राजेंद्र आश्रम, पश्चिमी टिल्हा धर्मशाला होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। मंच के संरक्षक रामानुज मठ के महंत वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि आज देश को रानी अहिल्याबाई की तरह नेतृत्व की आवश्यकता है। श्री विष्णुपद मंदिर के जीर्णोंद्धार के लिए महारानी अहिल्याबाई के प्रति गयाजी की धरती सदैव ऋणी रहेगी। मौके पर अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद प्रेमी, सचिव काशीनाथ प्रसाद, राजन सिजवार, अनिल स्वामी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ टिब्लू , रामकुमार बारिक, टिंकू गोस्वामी, वार्ड पार्षद सारिका वर्मा, डॉ जितेंद्र कुमार, विनोद मेहरवार, मेघा मेहरवार,अनंत धीश अमन, सीमा सिन्हा व ,भारती प्रियदर्शनी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। नूतन नगर से निकलकर विष्णुपद गई शोभा यात्रा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से शनिवार की सुबह नूतन नगर स्थित कार्यालय से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। संगठन के अध्यक्ष व भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकली। विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभा यात्रा विष्णुपद मंदिर पहुंची। अहिल्याबाई होलकर के प्रतिमा पर माला पुष्प चढ़ा कर उनके चरणों पर वंदन नमन किया। शोभायात्रा में आरएसएस के प्रचारक विनोद जी, भाजपा नेता राणा रणजीत सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता , भाजपा जिला के कोषाध्यक्ष दीपक पांडे, मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव , सुनील कुमार, हीरा यादव , संतोष ठाकुर, प्रिंयका, इंदू प्रजापति ,अनु बरनवाल, खुशबू कुमारी, गीता देवी, सीता देवी, नारायणी देवी व मनोरमा देवी सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे। कोयरीबारी मोड़ से शोभा यात्रा का किया गया स्वागत विष्णुपद से निकली शोभा यात्रा का कोयरीबाड़ी तीमुहानी पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा दक्षिणी मंडल की ओर से शोभा यात्रा में शामिल लोगों को ठंडा पेयजल, शर्बत, चना, गुड़, बिस्कुट व लड्डू से स्वागत किया गया। टिंकू गोस्वामी, मनोज कुमार सिंह, जीतू कुमार, दीपू कुमार, आकाश कुमार सिन्हा, चंदन सिन्हा, नन्हे सिंह, चुन्नु गुप्ता, मनीष देवल, बलराम सिंह, कैशू कुशवाहा, सुधीर बाबा व मनोज कुमार आदि ने सैकड़ों लोगों की सेवा की ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।