वजीरगंज भाजपा दक्षिणी मंडल युवा प्रकोष्ट अध्यक्ष बने पंकज कुमार
वजीरगंज में भाजपा दक्षिणी मंडल की कार्यसमिति का गठन किया गया। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ संजय को बनाया गया। मंडल अध्यक्ष सतिश कुमार सिन्हा ने दायित्व सुपूर्द किया। इस बैठक में कई अन्य...

वजीरगंज में भाजपा दक्षिणी मंडल के कार्यसमिति का गठन शुक्रवार को किया गया। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ संजय को बनाया गया। इसके लिये दखिनगांव में एक बैठक कर मंडल अध्यक्ष सतिश कुमार सिन्हा ने सभी प्रकोष्ठ के मनोनित लोगों को दायित्व सुपूर्द किया। मौके पर जिला मंडल प्रभारी प्रमोद चौधरी, लोकसभा संयोजक क्षितिज मोहन, जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं संजय कुमार ने प्रकोष्ठ अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी एवं पार्टी को मजबूत बनाने का मंत्र दिया। किसान मोर्चा के लिये अरविन्द शर्मा, महिला मोर्चा मुखिया पुनिता वैश्यकियार, अनुसूचित जाति के विनोद चौधरी, अतिपिछड़ा मोर्चा के सनोज कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सहनवाज आलम एवं मंडल उपाध्यक्ष मदन साव एवं महामंत्री प्रविण सिंह एवं जितेन्द्र कुमार को बनाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।