बेहतर प्रदर्शन करने वाले नन्हे तीरंदाजों को मिला सम्मान
आंध्रप्रदेश में मिनी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नन्हे तीरंदाजों को सम्मानित किया गया। रोटरी गया सिटी द्वारा गोल्ड मेडल विजेताओं को मोमेंटो और अंग वस्त्र दिए गए। क्लब ने...

आंध्रप्रदेश में आयोजित मिनी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नन्हे तीरंदाजों को सम्मानित किया गया। रविवार को गया कॉलेज खेल परिसर में रोटरी गया सिटी ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर दो गोल्ड मेडल जीतने वाले गोलू कुमार, रिकर्व में गोल्ड जीतने वाले नमन प्रभाकर व इंडियन राउंड में ब्रांज मेडल जीतने वाले करण कुमार को मोमेंटो के साथ अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे और सभी खिलाड़ियों को जो इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किये उन्हे अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोटरी गया सिटी के अध्यक्ष राय आनंद वर्धन व सचिव डा अमृता सिन्हा ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपने जिले के साथ राज्य का नाम रोशन किया है। क्लब के राजकुमार दुबे ने इन खिलाड़ियों के प्रतिभा देख प्रभावित हुये और अपनी ओर से मेडल जीतने वाले और उन्हे सहयोग करने वाले खिलाड़ी को पांच हजार का नकद इनाम दिया। क्लब के सदस्य विजय भलोटिया की ओर से मगध आरर्ची फाउंडेशन को दस कुर्सी दिया गया। क्लब की ओर से डॉ. रतन कुमार, डॉ. अरविन्द कुमार सिन्हा, पीपी चकरियार ने भी बच्चों को सम्मानित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।