Protest Against Arbitrary Property Tax Hike in Municipal Area भवन कर वृद्धि के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsProtest Against Arbitrary Property Tax Hike in Municipal Area

भवन कर वृद्धि के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

निगम क्षेत्र में भवन कर की मनमानी वृद्धि और अन्यायपूर्ण वसूली के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लालजी प्रसाद और गोपाल पटवा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 9 April 2025 09:45 PM
share Share
Follow Us on
भवन कर वृद्धि के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

निगम क्षेत्र में भवन कर का मनमाना वृद्धि व अन्यायपूर्ण वसूली के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान समिति के संयोजक लालजी प्रसाद व सह संयोजक गोपाल पटवा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। मनमाना वसूली को लेकर वार्ड संख्या-29 मगध कॉलोनी में भूमि स्वामी से हस्ताक्षर करवाकर समर्थन प्राप्त किया गया। स्थानीय लोगों ने बढ़े हुए टैक्स व वर्गीकरण में मानदंड को लेकर नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। लोगों ने कहा की मूलभूत सुविधा पूरी करने में नगर निगम अक्षम साबित हो रहा है। लालजी प्रसाद ने कहा हम सड़क से लेकर उच्च न्यायालय तक लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। गोपाल पटवा ने कहा जब तक समस्या का निदान नहीं होता तब तक अभियान समिति हस्ताक्षर अभियान द्वारा सरकार को सुझाव समर्पित कर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग करेंगे। हस्ताक्षर अभियान में स्थानीय रिंकू सिन्हा, अविनाश चंद्र सिन्हा, धनेश कुमार, मनीष राज, अजय कुमार आदि ने समर्थन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।