वजीरगंज में सामाजिक न्याय परिचर्चा के तैयारी को लेकर की बैठक
13 मई को भिंडस में होने वाली सामाजिक न्याय परिचर्चा की तैयारी के लिए राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। डॉ. नन्दकिशोर यादव ने कहा कि परिचर्चा का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को उजागर करना और...

आगामी 13 मई को भिंडस में आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा को सफल बनाने के लिये शुक्रवार को राजद कार्यालय राजेन्द्र भवन में कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ गया जिलाध्यक्ष डॉ. नन्दकिशोर यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय परिचर्चा के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को कलमबद्ध करते हुए उसका एक मात्र उपाय राजद को मजबूत बनाने पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक चुनाव की तैयारी एवं पार्टी के निर्देशों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह परिचर्चा आयोजित की गई है। विजय यादव ने एमएलसी नागेन्द्र कुमार के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि हमलोगों ने उन्हें काफी उम्मीद से उन्हें विधान पार्षद बनाया था, लेकिन उनसे संपर्क हो पाना भी संभव प्रतीत नहीं होता, क्षेत्र भ्रमण तो बड़ी दूर की बात है।
प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि सभी पंचायत अध्यक्षों को वाहन उपलब्ध करा दिया गया है, समय पर सभी भारी संख्या के साथ परिचर्चा में शामिल हों। मौके पर नेता कैलाश यादव, संजय पासवान, रंगबहादुर सिंह, रामजी प्रसाद, रेखा देवी सहीत अन्य लोगों ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।