चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन
कांग्रेस पार्टी ने कोठिया राय गांव में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मोहर सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों पर चर्चा की। महंगाई और बेरोजगारी के...

सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के कोठिया राय गांव में कांग्रेस पार्टी की ओर से चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहर सिंह ने किया। चौपाल कार्यक्रम में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा की जा रही जन विरोधियों नितियों से लोगों को अवगत कराया गया। किसान चौपाल में प्रखंड अध्यक्ष ने देश में आज लोग महंगाई एवं बेरोजगारी से ग्रस्त है। इस लिए आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लिया गया। मौके पर अवधेश कुमार सिंह, शंभू शंकर भोला, राम विनोद सिंह, नचिकेता ठाकुर, महेश राम, अच्छेलाल पासवान समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।