BJP Celebrates Indian Army s Valor with Tricolor March in Katya कटेया में तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के शौर्य को किया सलाम , Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsBJP Celebrates Indian Army s Valor with Tricolor March in Katya

कटेया में तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के शौर्य को किया सलाम

सोहनरिया बाजार से लेकर कटेया बाजार तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे, मातरम्, भारतीय सेना जिंदाबाद के लगाए नारे

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSun, 25 May 2025 10:55 PM
share Share
Follow Us on
कटेया में तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के शौर्य को किया सलाम

कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सोहनरिया बाजार से लेकर कटेया बाजार तक तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को सलामी दी। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावे बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे, मातरम्, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा के मंडल अध्यक्ष उदयभान मिश्र ने किया। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के जवानों का हौसला बढ़ाना एवं अपनी देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत सोहनरिया बाजार से हुई, जो बैकुंठपुर, लखराव, दुबे पचमवां, पट्टी पचमवां,धनौती पेट्रोल पंप, धनौती, नदही टोला, कटेया बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची। पुनः प्रखंड मुख्यालय से कटेया बाजार होते हुए नगर स्थित महुअई माई मंदिर तक गयी। जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।