कुचायकोट में आज होगा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार
कुचायकोट में बुधवार को बथना कुटी दोना शुक्ल ब्रह्म स्थान परिसर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सदस्य पूरी...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजWed, 9 April 2025 01:27 AM

कुचायकोट। प्रखंड क्षेत्र के यूपी-बिहार सीमा पर स्थित बथना कुटी दोना शुक्ल ब्रह्म स्थान परिसर में बुधवार को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सदस्य पूरी तरह से जुटे हुए हैं। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम शुरू होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।