असामाजिक तत्वों ने बनियाडीह स्कूल में की तोड़फोड़
गिरिडीह के मध्य विद्यालय बनियाडीह में रात को असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। बच्चों के बैठने के लिए रखे बेंच को तोड़ा गया और फूल की क्यारियों में लगे पौधों की सुरक्षा के लिए बनी जाली को भी नष्ट कर...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय बनियाडीह में सोमवार रात असामाजिक तत्वों ने उत्पात मचाने का काम किया है। असामाजिक तत्वों ने बच्चों के बैठने के लिए रखे गये कई बेंच को तोड़ दिया। इतना ही नहीं फूल की क्यारियों में लगे ईट व पौधों के संरक्षण के लिए लगाये गये जाली को भी तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह जब स्कूल खुला तो सबों को तोड़फोड किये जाने की जानकारी मिली। स्कूल की प्रधानाध्यापिका बिनीता कुमारी ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। जिस बेंच का इस्तेमाल स्कूली बच्चे करते हैं, उसमें से कुछ को तोड़ा गया है। उन्होंने इस तरह की घटना पर काफी चिंता जाहिर की है। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका बिनीता कुमारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज तुरी ने मुफस्सिल थाना में एक आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि अज्ञात लोगों के द्वारा विद्यालय परिसर के अंदर तोड़-फोड़ की गई है, जिसमें विद्यालय का बेंच, फूल की क्यारियों से लगे ईट तथा पेड़-पौधा व उसकी जाली को तोड़ दिया गया है। इसकी सूचना अकदोनी खुर्द पंचायत के मुखिया और उप मुखिया को भी दी गई है। उन्होंने थाना प्रभारी से इस संदर्भ में उचित कार्यवाई करने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।