नजूल भूमि के मुद्दे पर भाजपा जनता को करती रही गुमराह: शर्मा
नजूल भूमि फ्री होल्ड पर भाजपा जनता को गुमराह करती रही है। यह आरोप कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने पत्रकार वार्ता में लगाया। उन्होंने कहा इंद्रा

रुद्रपुर, संवाददाता। नजूल भूमि फ्री होल्ड पर भाजपा जनता को गुमराह करती रही है। यह आरोप कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने पत्रकार वार्ता में लगाया। उन्होंने कहा इंदिरा चौक स्थित मासूम मियां की मजार पर बुलडोजर चलाकर नजूल भूमि के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने का काम किया गया है। यह बात मंगलवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने महानगर कैंप कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नजूल भूमि के मालिकाना हक के मुद्दे पर रुद्रपुर में कई विधानसभा चुनाव और नगर निकाय चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा को जमकर वोट दिए, लेकिन भाजपा ने जनता को गुमराह करने का काम किया। उन्होंने कहा कि लोगों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक नहीं मिला है। लोग अपने घर के मालिक बनने के लिए तरस रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों की धार्मिक आस्था का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजार के ध्वस्तीकरण के बजाय मौलानाओं, उलेमाओं व सर्वदलीय समाज के लोगों से वार्ता कर दूसरी जगह पर स्थापित किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नजूल भूमि के मालिकाना हक के मुद्दे पर जल्द आंदोलन करेगी। यहां सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, राहुल प्रजापति, अनुप दीक्षित, नरेश पाल आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।