Accused Escapes Custody During Court Appearance in Sasaram शराब मामले मे गिरफ्तार आरोपित पुलिस कस्टडी से फरार, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsAccused Escapes Custody During Court Appearance in Sasaram

शराब मामले मे गिरफ्तार आरोपित पुलिस कस्टडी से फरार

(पेज तीन)थी, हथकड़ी निकाल हुआ फरार सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट सासाराम परिसर के समीप से उत्पा

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामTue, 22 April 2025 07:24 PM
share Share
Follow Us on
शराब मामले मे गिरफ्तार आरोपित पुलिस कस्टडी से फरार

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट सासाराम परिसर के समीप से उत्पाद विभाग पुलिस कस्टडी से मंगजवार को एक आरोपित फरार हो गया। उत्पाद पुलिस ने शराब बिक्री मामले में आरोपित को कोर्ट में पेशी करने के लिए लायी थी। तभी आरोपित मौका देख हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जिसके बाद उत्पाद पुलिस परेशान हो गई। पुलिस ने फरार आरोपित को काफी खोजबीन की। लेकिन, नहीं मिल सका। जिस कारण उत्पाद विभाग द्वारा नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई। आरोपित काराकाट थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव निवासी आनंद साह बताया गया है। जिसको उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी कर 16 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया था। सहायक उत्पाद आयुक्त तारिक महमूद ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट में पेशी करने के लिए लाया गया था। जहां केस के अनुशंसानकर्ता द्वारा न्यायालय में कागजात तैयार किया जा रहा था। तभी मौका देखकर हथकड़ी निकाल वह फरार हो गया। उन्होंने बताया कि जब जांचकर्ता कागजात तैयार कर रहे थे तो अन्य पुलिस क्या कर रही थी। इस मामले की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।