सुबह की सैर पर आवारा पशुओं का खौफ, बच्चे डरकर जाते हैं स्कूल
शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं, विशेषकर कुत्तों की बढ़ती संख्या, यातायात और सुरक्षा के लिए गंभीर समस्या बन गई है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को इनसे खतरा है, जिससे माता-पिता चिंतित हैं। नगर निगम ने...
शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं विशेषकर कुत्तों की बढ़ती संख्या एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। शहर के मुख्य बाजारों, कचहरी रोड, बलुआ, चांदमारी, रघुनाथपुर, स्टेशन रोड, जानपुल, ज्ञानबाबू चौक, मेन रोड, बैंक रोड, छतौनी रोड व अवधेश चौक रोड पर अक्सर गाय, भैंस, कुत्ते व सूअर झुंड में घूमते हुए नजर आ जाते हैं। इनके अचानक सड़क पर आ जाने से कई बार राहगीरों और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस कारण हादसे हो चुके हैं। आवारा पशुओं के कारण शहर में हादसों का खतरा बढ़ गया है। सुबह की सैर पर जानेवालों से लेकर स्कूली बच्चे भी कुत्तों के कारण दहशत में रहते हैं। बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे परिजन:गृहिणी शिखा लोहिया, अंशू लोहिया, कंचन राजगढ़िया, अमिता किरण व नूतन देवी ने कहा कि आवारा पशुओं की वजह से बच्चों को स्कूल भेजते समय डर लग रहा है। यह चिंता सताती रहती है कि कहीं कोई आवारा पशु बच्चों पर हमला न बोल दे। कई बार कुत्तों के काटने की घटना हो चुकी है। इस कारण और मन भयभीत रहता है। रात के समय भी पशुओं व कुत्तों के झुंड गलियों में घूमते नजर आते है।
आवारा पशुओं की वजह से यातायात बाधित: शहर के कई इलाकों में आवारा पशुओं के कारण यातायात बाधित होने के साथ जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। व्यस्ततम समय में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब पशु सड़क के बीचोंबीच बैठ जाते हैं। हमला करने के डर से आम राहगीर पशुओं को सड़क से हटाने की हम्मित नहीं जुटा पाते हैं। जबतक आवारा पशुओं को हटाया नहीं जाये तब तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहरवासियों ने नगर निगम प्रशासन से आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। इनलोगों का कहना है कि आवारा पशुओं को पकड़कर शहर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर ले जाना चाहिए। साथ ही पालतू पशुओं को शहर की सड़कों पर खुला छोड़ने वाले पशुपालकों पर जुर्माना लगाना चाहिए।
मॉर्निंग वॉक पर निकलने में बना रहता है डर:आवारा पशुओं की वजह से राहगीरों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है। आवारा पशुओं,स्ट्रीट डॉग, सूअर की वजह से वृद्ध व महिलाएं मॉर्निंग वॉक पर निकलने से डरने लगे हैं। हाल के दिनों में कई बार आवारा पशु राहगीरों पर हमला कर चुके हैं। आवारा पशुओं के हमले में दर्जनों लोग अपने हाथ-पैर तुड़वा चुके हैं। स्ट्रीट डॉग के आतंक से जनवरी महीने में करीब पन्द्रह दिनों तक लोगों ने गांधी मैदान तरफ मॉर्निंग वॉक पर जाना छोड़ दिया था। पांच दिनों के अंदर आवारा कुत्तों ने कचहरी रोड व गांधी मैदान एरिया में मॉर्निंग वॉक पर निकले करीब 38 लोगों को काट लिया था।
आवारा पशु व सूअर सड़कों पर फैला रहे गंदगी:शहर की सड़कों, गलियों, मोहल्लों व सार्वजनिक स्थानों पर झुंडों में घूमते ये पशु न केवल यातायात में बाधा डाल रहे हैं, बल्कि गंदगी और बीमारियों का भी कारण बन रहे हैं। संजय कुमार लोहिया, अनिल कुमार, शिखा लोहिया, नूतन देवी, अमिता किरण, कंचन राजगढ़िया, रामनाथ प्रसाद, रोहित कुमार, गणेश कुमार, अंशु लोहिया, जावेद व अभिषेक लोहिया आदि शहरवासियों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण सड़कों पर गोबर और गंदगी फैलती रहती है।
शिकायतें
1.आवारा पशुओं की वजह से मॉर्निंग वॉक जानेवाले बुजुर्गों व महिलाओं को परेशानी हो रही है।
2. स्ट्रीट डॉग की वजह से शहर की सड़कों पर रात में निकलना काफी मुश्किल हो गया है। कई लोग इसका शिकार हो चुके हैं।
3. गली-मोहल्लों में सूअर गंदगी फैला रहे हैं। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है तथा लोग बीमार पड़ रहे हैं।
4. सूअर व पालतू पशुओं को सड़क पर खुला छोड़ने वाले पशुपालकों पर निगम प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
5. आवारा पशुओं को पकड़ शहर से बाहर छोड़ने का अभियान लंबे समय से बंद है। इससे आवारा पशुओं की संख्या बढ़ रही है।
सुझाव
1.आवारा पशुओं को पकड़ कर शहर से बाहर छोड़ने के लिए नगर निगम प्रशासन को अभियान चलाना चाहिए।
2.शहर की सड़कों पर मवेशियों को खुला छोड़ने वाले पशुपालकों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
3.आवारा पशुओं में सबसे अधिक खतरनाक कुत्ते हैं। अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ कर अन्यत्र छोड़ा जाये।
4.शहरी क्षेत्र में सूअरों के खुला घूमने से अधिक गंदगी फैल रही है। सूअरों को मालिकों पर जुर्माना लगाया जाये।
5. आवारा पशुओं की संख्या को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाया जाये। ताकि लोग बेफ्रिक होकर मॉर्निंग वॉक कर सकें।
बोले जम्मिेदार
शहर में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर नगर निगम गंभीर है। शहरवासियों को अवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए कदम उठाये गये हैं। इसके लिए हनुमानगढ़ी गोशाला को जम्मिेदारी दी गयी है। इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावे आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम की ओर से ड्राइव चलाया जाएगा। इसके लिए वाहन की भी खरीद की प्लानिंग है।
सौरभ सुमन यादव, नगर आयुक्त, मोतिहारी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।