Manjeet Singh Raju Welcomed in Sitarganj Discusses Sugarcane Farmer Issues and Government Initiatives गन्ना विकास सलाहकार समिति के अध्यक्ष ने सुनी गन्ना किसानों की समस्याएं, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsManjeet Singh Raju Welcomed in Sitarganj Discusses Sugarcane Farmer Issues and Government Initiatives

गन्ना विकास सलाहकार समिति के अध्यक्ष ने सुनी गन्ना किसानों की समस्याएं

सितारगंज। गन्ना विकास सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनजीत सिंह राजू का सितारगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी।

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 22 April 2025 05:44 PM
share Share
Follow Us on
गन्ना विकास सलाहकार समिति के अध्यक्ष ने सुनी गन्ना किसानों की समस्याएं

सितारगंज। गन्ना विकास सलाहकार समिति के सह अध्यक्ष मनजीत सिंह राजू का सितारगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी। मंगलवार को सितारगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मनजीत सिंह ने कहा कि सरकार गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य की चीनी मिलों का आधुनिकीकरण कर रही है। किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान रिकार्ड कम समय में किया। उन्होंने मोदी सरकार व धामी सरकार की किसानों की आय बढ़ाने के लिए लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। यहां लक्खा सिंह, नरेंद्र सिंह बमराह, गुरसाहब सिंह, करमजीत सिंह, जसवंत सिंह जस्स, सिंह गुरदीप सिंह चौहान, सुखविंदर सिंह, अजेब सिंह, शमशेर सिंह, गुरबक्श सिंह मौजूद रहे।

इधर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सितारगंज प्रथम में गन्ना विकास सलाहकार समिति के सह अध्यक्ष मंजीत सिंह, शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह, ब्लॉक मंत्री करुणेश जोशी, पूर्व बीआरसी समनव्यक सुरेश उप्रेती की मौजूदगी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें नामांकन वृद्धि के लिए जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों को पुरुस्कार वितरित किये गये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।