CPI ML Celebrates 56th Foundation Day in Ballia with Emphasis on Anti-Communalism and Anti-Imperialism वामपंथ को मजबूत बनाने पर जोर, Balia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalia NewsCPI ML Celebrates 56th Foundation Day in Ballia with Emphasis on Anti-Communalism and Anti-Imperialism

वामपंथ को मजबूत बनाने पर जोर

Balia News - भाकपा (माले) ने मंगलवार को नीरूपुर में अपना 56वां स्थापना दिवस मनाया। पार्टी नेताओं ने साम्प्रदायिकता और साम्राज्यवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। लक्ष्मण यादव ने संविधान का विरोध और बाबा साहब...

Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाTue, 22 April 2025 05:35 PM
share Share
Follow Us on
वामपंथ को मजबूत बनाने पर जोर

बलिया। भाकपा (माले) जिला इकाई की ओर से पार्टी का 56वां स्थापना दिवस मंगलवार को नीरूपुर में मनाया गया। इस दौरान उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने पार्टी के विचार और संविधान पर विस्तार से चर्चा की। पार्टी नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि साम्प्रदायिकता एवं साम्राजयवाद का पराजय ही भाकपा (माले) का उद्देश्य है। कहा कि एक तरफ देश का संविधान का विरोध और दूसरी तरफ बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर का सम्मान महज धोखा है। कार्यक्रम में पार्टी नेता चारू मजूमदार को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि मजूमदार सर्वहारा की राजनीति को अपना सर्वोच्च हित मानते थे, आज समय की मांग है कि साम्प्रदायिक फांसीवाद और साम्राजयवादी शक्तियों के खिलाफ वामपंथ को मजबूत बनाया जाय। अंत में पार्टी की महिला कार्यकर्ता दसवतिया देवी एवं हसीना खातून के निधन पर संवेदना व्यक्त की गई तथा दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर शिव विलास साह, मुन्ना प्रसाद, वृजलाल, बब्बन प्रसाद, अजय गुप्ता, संतोषी तुरहा, राजकुमारी, पार्वती देवी, राम प्रवेश प्रजापति आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।