BJP Protests Against Minister Hafizul Hasan s Anti-Constitution Remarks in Jharkhand भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsBJP Protests Against Minister Hafizul Hasan s Anti-Constitution Remarks in Jharkhand

भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शनभाजपा ने किया विरोध प्रदर्शनभाजपा ने किया विरोध प्रदर्शनभाजपा ने किया विरोध प्रदर्शनभाजपा ने किया विरोध प्रदर्शनभाजपा ने क

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराTue, 22 April 2025 05:34 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के मंत्री हफिजुल हसन के संविधान के विरोध में बयानबाजी के विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता के नेतृत्व में मंगलवार को आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार को जल्द मंत्री मंडल से हफीजुल हसन को बरखास्त करने की मांग कर रहे थे, नहीं तो और उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी जा रही थी। कहा गया कि भाजपा संविधान का सम्मान करती है, और करते रहेगी। लेकिन कांग्रेस ने पहले बाबा साहेब को अपमानित किया अब भी कांग्रेस जेएमएम, आरजेडी संविधान को अपमानित कर रही है। जिसे भाजपा बर्दास्त नहीं करेगी। कार्यक्रम सदर थाना के समीप से निकलकर केशरी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंची, उसके बाद राज्यपाल महोदय के नाम डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में पुर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदीप सिंह, पांडेय डॉ मृत्युंजय मिथलेश गुप्ता, सुजीत जायसवाल, विद्यासागर आर्य, कपिल पासवान, सुमन सौरव, सुनील चौरसिया, पोसन भारती सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।