बार-बार चुनाव प्रचार से विकास के मुद्दे पीछे छूट जाते
Hardoi News - शाहाबाद में आयोजित परिचर्चा में भाजपा के जिला महामंत्री सत्येन्द्र कुमार सिंह राजपूत ने 'एक राष्ट्र एक चुनाव' का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इससे लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकेंगे,...

शाहाबाद। ब्लॉक सभागार में आयोजित ‘एक राष्ट्र एक चुनाव विषयक परिचर्चा में भाजपा के जिला महामंत्री सत्येन्द्र कुमार सिंह राजपूत ने कहा कि ये एक ऐसी अवधारणा है, जिसका उद्देश्य भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों को एक साथ कराना है। बार-बार चुनाव कराने से सरकार और राजनीतिक दलों को बहुत खर्च करना पड़ता है जो काफी घट सकता है। बार-बार चुनाव प्रचार से विकास के मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। एनजीओ प्रकोष्ठ के सह जिला संयोजक भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा,‘एक राष्ट्र, एक चुनाव के इस विचार को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत करता है। भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय पिंटू, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोविंद राम दीक्षित, शिव सत्संग मण्डल अध्यक्ष आचार्य अशोक डीसीडीएफ अध्यक्ष रामदास गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र, दीपक पांडेय आदि ने अपने अपने विचारों से एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया। गोष्ठी एवं परिचर्चा में अभिषेक श्रीवास्तव, प्रभाकर बाजपेयी, विवेक राजपूत अमित मिश्र, अनुज कुमार मिश्र, अमित श्रीवास्तव योगेंद्र यादव, संजय अग्निहोत्री आशाराम राठौर, कुलदीप श्रीवास्तव, सत्यम सक्सेना अनिल सिंह, शेर सिंह हरि मिश्र संदीप श्रीवास्तव, सुभाष सिंह अंकित गुप्ता, सुभाष रस्तोगी गोपाल त्रिपाठी, कमल सिंह, पालिका सदस्य अजीत कुमार सच्चिदानंद मिश्र मुकेश वाल्मीकि संजीव बांगा, अनुराग यादव, प्रदीप मिश्र मौजूद रहे। आयोजक अनुराग श्रीवास्तव रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।