Police Arrest Two Fugitives in Land Dispute Assault Case in Tanwan Khem Village फुलवरिया व श्रीपुर में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, Gopalganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsPolice Arrest Two Fugitives in Land Dispute Assault Case in Tanwan Khem Village

फुलवरिया व श्रीपुर में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

फुलवरिया के टणवां खेम गांव में पुलिस ने रविवार को मारपीट के मामले में फरार दो आरोपियों नरसिंह भगत और रामनरेश भगत को गिरफ्तार किया। ये दोनों भूमि विवाद के कारण दो माह से फरार थे। इसके अलावा, मुरार...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजSun, 25 May 2025 10:45 PM
share Share
Follow Us on
फुलवरिया व श्रीपुर में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

फुलवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के टणवां खेम गांव में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों नरसिंह भगत और रामनरेश भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया। दो माह पूर्व भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। तब से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। वहीं श्रीपुर थाना क्षेत्र के मुरार बतरहां नवका टोला गांव में भूमि खरीद-बिक्री में जालसाजी के आरोप में फरार चल रहे संतोष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि वह तीन वर्षों से फरार था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।

अंततः रविवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।