हिस्सेदारी के विवाद में मारपीट में प्राथमिकी
- दूसरे पक्ष ने भी दो दिन के बाद दर्ज करायी प्राथमिकी करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने श्रीकली देवी के साथ मंझले बेटे ब्रजेश महतो, बहू सोनी देवी और नेहा देवी की भी पिटाई कर दी। घायलों को उचकागांव...

- दूसरे पक्ष ने भी दो दिन के बाद दर्ज करायी प्राथमिकी अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही छानबीन उचकागांव। थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में विगत शनिवार को हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पीड़िता श्रीकली देवी ने अपने बड़े बेटे सुरेश महतो सहित परिवार के पांच सदस्यों पर 17 मई की सुबह मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि वह दरवाजे पर बैठी थीं, तभी आरोपी लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने श्रीकली देवी के साथ मंझले बेटे ब्रजेश महतो, बहू सोनी देवी और नेहा देवी की भी पिटाई कर दी।
घायलों को उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से सोनी देवी को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया। इससे पहले सुरेश महतो ने भी अपनी मां और अन्य पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों पक्षों की प्राथमिकी के आधार पर जांच कर रही है। 13 वर्षों से फरार अभियुक्त गिरफ्तार विजयीपुर। विजयीपुर थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी हरिकेश यादव को पुलिस ने 13 वर्षों बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस से मारपीट का आरोप था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष सुरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में रविवार रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।