मनोज कुमार को जमशेदपुर कलाकार मंच ने दी श्रद्धांजलि
गोपालगंज में जमशेदपुर कलाकार मंच की बैठक हुई, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश मंत्री सपना गुप्ता और शिल्पा नामता ने कहा कि मनोज का निधन सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है।...

गोपालगंज। जमशेदपुर कलाकार मंच की बैठक शुक्रवार को महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती प्रसाद के आवास पर हुई। इसमें बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। मंच की प्रदेश मंत्री सपना गुप्ता व शिल्पा नामता ने कहा कि मनोज कुमार का निधन सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने देशभक्ति फिल्मों के माध्यम से भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सीमा नामता, बापी नामता, पपाई चक्रवर्ती, साधना चक्रवर्ती, अरिकेत प्रसाद, राकेश प्रसाद, रूपा सिंह, सपन सिंह, रूमा बनर्जी, अमलेश बनर्जी, संजू वर्मा, अल्पना दास, प्रिंस कुमार नामता, गायत्री नामता, ज्याति दास, चंदना दास, दीना दास, चंदना बनर्जी, विनोद सिंह, सुमन कुमार पाठक, उपेंद्र पटेल आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।