Humidity will also trouble Bihar along with heat mercury of 7 districts will cross 40 Yellow alert Bihar Weather: बिहार में गर्मी के साथ उमस भी सताएगी, 7 जिलों का पारा 40 के पार; येलो अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Humidity will also trouble Bihar along with heat mercury of 7 districts will cross 40 Yellow alert

Bihar Weather: बिहार में गर्मी के साथ उमस भी सताएगी, 7 जिलों का पारा 40 के पार; येलो अलर्ट

बिहार में आने वाले दिनों में गर्मी के साथ उमस भी सताएगी। गया, डेहरी, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद और बिक्रमगंज में सोमवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

sandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटनाTue, 22 April 2025 06:50 AM
share Share
Follow Us on
Bihar Weather: बिहार में गर्मी के साथ उमस भी सताएगी, 7 जिलों का पारा 40 के पार; येलो अलर्ट

बिहार में फिर गर्मी सताने लगी है। मंगलवार से गर्मी और बढ़ेगी। वातावरण में आद्रता की मात्रा अधिक रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को दक्षिण बिहार के साथ ही उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-मध्य भाग के 31 जिलों में उष्ण एवं आर्द्र दिन रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पटना भी इसकी चपेट में रहेगा। इसी बीच सोमवार को प्रदेश का अधिकत तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है।वहीं, बुधवार से दिन के साथ ही रात में भी गर्मी सताएगी। 25 अप्रैल से दक्षिण-मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों में लू चलने का पूर्वानुमान है। जबकि अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम पारे में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

पश्चिमी चंपारण, सीवान, छपरा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया गर्म दिन की चपेट में रहेंगे। सोमवार को सूरज के तल्ख तेवर के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। जिस कारण दिन में लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को गया, डेहरी, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद और बिक्रमगंज में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान प्रदेश का सबसे गर्म शहर 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा। जबकि पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।