पति ने पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला फेविकोल, दूसरी बीवी के साथ मिलकर की दरिंदगी
जमुई में एक सनकी पति ने अपनी दूसरी बीवी के साथ मिलकर पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डाल दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति और उसकी दूसरी बीवी फरार बताए जा रहे हैं।

बिहार की जमुई से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली के प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डाल दिया। दोनों ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई भी की। पीड़ित महिला मदद के लिए पुलिस थाने पहुंची और अपने पति एवं सौतन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता को जमुई के सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। महिला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला जमुई के टाउन थाना इलाके का है। पीड़ित महिला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसकी 8 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। तीन महीने पहले उसके पति ने एक दूसरी महिला से शादी कर ली और उसे घर ले आया। इसके बाद पहली पत्नी अपने मायके रहने चली गई। बीते सोमवार को ही वह वापस अपने पति के पास आई।
पीड़िता ने बताया कि उसके पति और सौतन ने मिलकर उसकी बहुत पिटाई की। दोनों उसे घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार रात को उसके पति ने अपनी दूसरी बीवी के साथ मिलकर उसके प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डाल दिया। दोनों ने यह दरिंदगी भरा कृत्य उस वक्त किया, जब महिला सो रही थी। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और अप्राकृतिक हिंसा का केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।