Tragic Drowning Bodies of Two Teenagers Recovered After 28 Hours in Chunar गंगा में डूबे दोनों किशोर का शव 28 घंटे बाद बरामद, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsTragic Drowning Bodies of Two Teenagers Recovered After 28 Hours in Chunar

गंगा में डूबे दोनों किशोर का शव 28 घंटे बाद बरामद

Mirzapur News - चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा शीतला धाम घाट पर नहाते

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरFri, 25 April 2025 03:44 AM
share Share
Follow Us on
गंगा में डूबे दोनों किशोर का शव 28 घंटे बाद बरामद

चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा शीतला धाम घाट पर नहाते समय डूबे दो किशोर का शव 28 घंटे बाद गुरुवार को बरामद हुआ। सुबह से एनडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे हुए थे। दोनों किशोर का शव मिलते ही घाट पर मौजूद उनके परिजनों में कोहराम मच गया।

वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के गंगापुर के बड़ी बारी से बुधवार को छह किशोर चुनार के शीतला धाम दर्शन पूजन करने के लिए आए थे। दर्शन के पूर्व सभी शीतला धाम घाट पर गंगा स्नान के लिए गए थे। गंगा में नहाते समय 16 वर्षीय राज शर्मा व 15 वर्षीय विशाल मौर्या गहरे पानी चले जाने से डूब गए थे। जबकि साथ में स्नान कर रहे अन्य साथियों को घटना की भनक तक नहीं लगी थी। कुछ देर बाद जब राज व विशाल नहीं दिखाई पड़े तो स्थानीय लोगों व पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराया था, लेकिन उस दिन कुछ पता नहीं चला।

दूसरे दिन एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। गुरुवार की सुबह पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोर के शव को बरामद किया। दोनों किशोर का शव घाट पर पहुंचते ही मौजूद परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि दोनों किशोर का शव बरामद हो गया है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।