Dheeraj Kumar Appointed BJP District President Promises Rapid Development in Jehanabad एमयू के छात्र नेता धीरज बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsDheeraj Kumar Appointed BJP District President Promises Rapid Development in Jehanabad

एमयू के छात्र नेता धीरज बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

कार्यकर्ताओं ने माला पहना किया गर्मजोशी से स्वागत, मगध विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से उभरे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व विश्वविद्यालय संयोजक तथा भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 6 May 2025 10:22 PM
share Share
Follow Us on
एमयू के छात्र नेता धीरज बने भाजपा के जिलाध्यक्ष

कार्यकर्ताओं ने माला पहना किया गर्मजोशी से स्वागत धीरज कुमार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने से जहानाबाद में संगठन का तीव्र गति से होगा विकास जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। मगध विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति से उभरे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व विश्वविद्यालय संयोजक तथा भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला महामंत्री धीरज कुमार को भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी। विधान पार्षद अनिल शर्मा ने जिला अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद जिला अध्यक्ष धीरज कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में जहानाबाद में संगठन का तीव्र गति से विकास होगा।

उन्होंने कहा कि धीरज कुमार समर्पित,जमीनी एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई देने वालों में विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व विधानपार्षद राधामोहन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार अवधेश,पूनम सिन्हा,शशि रंजन,तिलकदेव शर्मा,अवधेश कुमार, सुरेश शर्मा, महामंत्री अनिल ठाकुर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुड्डू,सोहन प्रसाद काकू, शैलेश कुमार, कृष्णकांत राय, मंजू देवी, प्रमिला देवी, कविंद्र प्रजापति जिले के मंत्री बृजेश कुमार, विजय सत्कार,मनोज पासवान, सर्वेश वर्मा, पुष्पा कश्यप, गीता गुप्ता, मुन्नी कुमारी, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश केसरी मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार, सदस्यता प्रभारी शुभम राज मिट्ठू, विधानसभा संयोजक महेंद्र कुमार जिला प्रवक्ता रविशंकर चौहान, विनोद पाठक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि शेखर, गौरव कुमार जिले के सभी मंडल अध्यक्ष सहित कई लोग शामिल है। फोटो- 06 मई जेहाना- 13 कैप्शन- नये भाजपा जिलाध्यक्ष को माला पहना स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।