कांड के अभियुक्त समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार
घोसी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परावन गांव से सौरभ कुमार और ढोंगरा गांव से शंभू मांझी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ददन प्रसाद के अनुसार, दोनों को रविवार को जेल भेज दिया गया।
Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 25 May 2025 10:03 PM

घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना की पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ददन प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सौरभ कुमार नामक व्यक्ति को परावन गांव से गिरफ्तार कर लिया। वहीं ढोंगरा गांव से शंभू मांझी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।