पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
मखदुमपुर ,निज संवाददातागर्मी का मौसम होने के कारण अधिकांश लोग सुबह में ही पहुंचे थे। सुबह 10 तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी।

मखदुमपुर ,निज संवाददाता प्रखंड के बराबर स्थित पौराणिक महादेव मंदिर में पूर्णिमा के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सिद्धेश्वर महादेव पर जलाभिषेक के लिए सुबह 4से ही लोग पहुंचने लगे थे। गर्मी का मौसम होने के कारण अधिकांश लोग सुबह में ही पहुंचे थे। सुबह 10 तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। श्रद्धालु लोग कतार में लगकर भगवान महादेव का दर्शन कर रहे थे। बोल बम के नारे से मंदिर परिसर गूंज रहा था। गर्मी के बाद भी लोग पहाड़ी की चोटी पर स्थित भगवान शिव की पूजा के लिए पहुंच रहे थे। मंदिर परिसर में कई जगहों पर सत्यनारायण कथा का आयोजन भी चल रहा था। स्थानी कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया है। भक्तों की भीड़ के कारण पातालगंगा में मेला का दृश्य बन गया था। फूल, पूजा सामग्री, खिलौने, आइसक्रीम, फास्ट फूड आदि की दुकान लग गई थी। सुरक्षा को लेकर बराबर थाने की पुलिस भी लगातार गस्त कर रही थी। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य गुड्डू सिंह ने बताया कि कम से कम 10 से 12 हज़ार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। फोटो- 12 अप्रैल जेहाना- 02 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के ऐतिहासिक बराबर पहाड़ी स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी कतार।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।