चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाएं
भाजपा सक्रिय सदस्यता सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम , मंच संचालन मखदुमपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रभारी अंचल सिन्हा ने कहा कि पार्टी की नीतियों और...

भाजपा सक्रिय सदस्यता सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित भाजपा कार्यालय में विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के बीस सूत्री के नव-नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष और सदस्यों के साथ एक जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ गुड्डू ने की। मंच संचालन मखदुमपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रभारी अंचल सिन्हा ने कहा कि पार्टी की नीतियों और आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक- एक कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाना होगा। सक्रिय कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाएं तथा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि “हर कार्यकर्ता हमारी रीढ़ है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी उर्फ गुड्डू, कृष्णकांत राय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, जिला प्रवक्ता रविशंकर चौहान, जेपी केसरी, विधानसभा संयोजक विमलेश शर्मा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, विश्वनाथ दास, मखदुमपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष सुनील पासवान, शुभम कुमार मिठू विवेक कुमार, राजीव रंजन, माधुरी कुमारी, चंद्रभूषण शर्मा, संजय शर्मा, श्यामाकांत शर्मा, प्रवीण कुमार, डॉ जवाहर लाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।