UP Top News Today: मैनपुरी में पर्यटन की 12 परियोजनाओं को मंजूरी, विजिलेंस ने इन्वेस्ट यूपी से मांगे दस्तावेज
- मैनपुरी के पर्यटन विकास के लिए 14.19 करोड़ की 12 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। कार्यदायी संस्था के रूप में यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन को नामित किया गया है। उधर, सोलर सयंत्र लगाने के लिए रिश्वत मांगने के प्रकरण में विजिलेंस के अफसरों ने इन्वेस्ट यूपी से कई जानकारियां मांगी है।

UP Top News Today 13 April 2025: मैनपुरी के पर्यटन विकास के लिए 14.19 करोड़ की 12 परियोजनाएं स्वीकृत की गयी हैं। कार्यदायी संस्था के रूप में यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन को नामित किया गया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कार्यदायी संस्था को सभी परियोजनायें निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। मानक के विपरीत या घटिया सामग्री का प्रयोग पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
उधर, सोलर सयंत्र लगाने के लिए रिश्वत मांगने के प्रकरण में विजिलेंस के अफसरों ने इन्वेस्ट यूपी से कई जानकारियां मांगी है। इन्वेस्ट यूपी से पूछा गया है कि सोलर सयंत्र लगाने को लेकर कितनी लिखापढ़ी हुई थी। पीड़ित के सम्पर्क में निकांत जैन के अलावा और कौन-कौन था। इसके साथ ही इस उपक्रम से जुड़े कई दस्तावेज भी मांगे गए हैं। विजिलेंस के सूत्रों का कहना है कि निकांत जैन से जुड़ी कई जानकारियां जुटा ली गई है। जल्दी ही इस प्रकरण में बयान लेना शुरू कर दिया जाएगा।