Women s Dialogue Organized in Sarwarpur Village Arwal - Empowering Local Women महिलाओं ने सरकार द्वारा चल रही योजनाओं को सराहा, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsWomen s Dialogue Organized in Sarwarpur Village Arwal - Empowering Local Women

महिलाओं ने सरकार द्वारा चल रही योजनाओं को सराहा

बेलसार के गांव सरवरपुर में महिला संवाद का आयोजन , इस संवाद में महिलाओं को प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजय कुमार द्वारा महिला संवाद के उद्देश्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 22 April 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं ने सरकार द्वारा चल रही योजनाओं को सराहा

बेलसार के गांव सरवरपुर में महिला संवाद का आयोजन अरवल, निज प्रतिनिधि। कलेर प्रखंड के पंचायत बेलसार के गांव सरवरपुर में महिला संवाद आयोजन किया गया। इस संवाद में महिलाओं को प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजय कुमार द्वारा महिला संवाद के उद्देश्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। सरवरपुर गांव की स्थानीय महिलाओं ने अपनी मांगों में वार्ड नंबर 2 पासवान टोला में नली नालों का निर्माण, बंद जन वितरण प्रणाली की शुरुआत, सरवरपुर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, गांव में हाई स्कूल की स्थापना के बारे में बात रखी। संवाद में उपस्थित सभी महिलाओं ने सरकार द्वारा चल रही योजनाओं को सराहा और कहा कि आज उनकी बेटियां सरकार की योजना का लाभ लेते हुए पढ़ लिख कर समाज में उनका नाम रौशन कर रही हैं। इस कार्यक्रम में प्रबंधक गौरव कुमार ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी अपनी आकांक्षाओं को जरूर व्यक्त करें। इधर, जिले के पांचों प्रखंडों के कुल 10 ग्राम संगठनों मे पंचायत आयोजक दल द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें 3473 महिलाओं ने भाग लिया। फोटो- 22 अप्रैल अरवल-11 कैप्शन- कलेर प्रखंड के बेलसार पंचायत के सरवरपुर में आयोजित महिला संवाद में उपस्थित महिलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।