सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा द्वारा आपरेशन सिन्दूर की सफलता के लिए चकाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने यात्रा का नेतृत्व किया। भाजपा नेता रंजीत सिंह ने कहा कि देश की सेना पर गर्व है और...

चकाई । निज प्रतिनिधि भाजपा द्वारा आपरेशन सिन्दूर के सफलता को लिए सेना के सम्मान में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व चकाई भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता रंजीत सिंह ने शिरकत किया। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता स्थानीय जयप्रकाश चौक पर जुटे। वहां से हाथ में तिरंगा लेकर चकाई सब्जी मार्केट, बस स्टैंड, थाना मोड़, चकाई बाजार चौक, पोस्ट ऑफिस मोड़ का भ्रमण करते हुए चकाई एनएच चौक, प्रखंड कार्यालय प्रखंड कार्यालय होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वीर सैनिकों जिन्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ जैसे नारे लगाए जा रहे थे।
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रंजीत सिंह ने कहा कि देश की सेना पर गर्व है। जिन्होंने पहलगाम हमले में निर्दोष लोगों को धर्म पूछकर मांग का सिन्दूर धोने वाले पाकिस्तान संरक्षित आंतकवादियों के न सिर्फ ठिकानों को ध्वस्त किया। सैकड़ो आतंकवादियों तथा उनके ठिकानों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। शालिग्राम पांडेय ने कहा कि मोदी की सरकार में आतंकियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। अब आतंकी भारत की ओर देखने से भी डरेंगे। भारत सरकार ने सही समय पर सही फैसला लिया और देश की बहन बेटियों की सिंदूर की लाज बचायी । इससे पूरे देश की बहन बेटियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि देश की तरफ आंख दिखाने वालों को मोदी सरकार मुंह तोड़ जवाब देगी। तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता अंगराज राय, संतु यादव, मनोरंजन पांडेय, सुरेश चंद्र गिरी, धर्मवीर आनंद, भुवनेश्वर यादव, अमित दुबे, रासबिहारी शुक्ला, संजय गुप्ता, पावरित राय, रामानुज राय, दीपक शर्मा, प्रमोद यादव, जन्मेजय चौधरी, राजकिशोर शुक्ला, बीडी तिवारी, लीलो साह, उमाशंकर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।