गिद्धौर में चलाया गया वाहन जांच अभियान
गिद्धौर थाना के निकट थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में अवर निरीक्षक आयुषी द्वारा एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों की अनदेखी पर चालकों को...

गिद्धौर निज संवाददाता एसपी के दिशा निर्देश पर गिद्धौर थाना के निकट थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने से जुड़े रोकथाम को लेकर अवर निरीक्षक आयुषी द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया, चार पहिया वाहनों को आते-जाते रोककर उनके डिक्की, टूल बॉक्स एवं वाहन से जुड़े कागजातों आदि की सघनता से जांच की गयी। वहीं जांच के क्रम में कई दो पहिया एवं चार पहिये वाहन चालकों को रोक कर यातायात नियमों की अनदेखी पर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। वहीं मौके पर 13 हजार रुपये बतौर जुर्माना वाहन चालकों से वसूला गया। वाहन जांच के दौरान दोपहिया, चार पहिया वाहन जांच के दौरान कई दोपहिया वाहन रास्ता बदलकर अपने गंतव्य स्थान को चालान के भय से जाते देखे गए। इस वाहन जांच अभियान में अवर निरीक्षक आयुषी के साथ कई पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद थे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।