खैरा में कर्पूरी रथ का आगमन आज
खैरा में 10:00 बजे कर्पूरी ठाकुर के रथ का आगमन होगा। यह रथ बिहार में भ्रमण कर रहा है और अति पिछड़ों में जागरूकता फैलाने के लिए जदयू द्वारा आयोजित किया गया है। प्रमोद कुमार रावत ने कार्यकर्ताओं से अपील...

खैरा, निज संवाददाता खैरा गढ़ स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में जननायक सह पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के रथ का आगमन बुधवार को दिन के 10:00 बजे होगा। उक्त रथ पर बिहार प्रदेश अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी भी साथ चल रहे हैं। इस रथ का पूरे बिहार का भ्रमण करते हुए खैरा में आगमन हो रहा है। जदयू के नेताओं के द्वारा यह बताया गया कि जदयू अति पिछड़ों में जागरूकता के लिए यह महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी खैरा प्रखंड जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार रावत ने दी । उन्होंने प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में खैरा दुर्गा मैदान में पहुंचने का कष्ट करें। कर्पूरी रथ के भ्रमण का क्या उद्देश्य है उसके संबंध में विशेष रूप से कार्य कर्ताओं को जानकारी दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।