हाइवा से कुचलने से साइकिल सवार प्राइवेट शिक्षक की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
हाइवा से कुचलने से साइकिल सवार प्राइवेट शिक्षक की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हाइवा से कुचलने से साइकिल सवार प्राइवेट शिक्षक की हुई मौत, आ

जमुई, निज संवाददाता शहर के पंचमन्दिर के पास गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार प्राइवेट शिक्षक को कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही प्राइवेट शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान निमारंग निवासी विनोद कुमार सिंह (50) के रूप में हुई है, जो ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। दुर्घटना के बाद चालक हाइवा को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं आक्रोशित परिजन व स्थानीय लोगों ने सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। जाम से छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जाम हटाने के लिए आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन आक्रोशित लोग वरीय पदाधिकारी को जाम स्थल पर बुलाने की जिद्द पर अड़े गए।
बताया जाता है कि विनोद कुमार सिंह ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। वह हमेशा की तरह गुरुवार की सुबह भी साइकिल से स्कूल जा रहे थे। तभी पंचमंदिर के पास तेज रफ्तार हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार शिक्षक हाईवा के नीचे चले गये और कुचलकर उसकी मौत हो गई। मृतक को तीन पुत्री और एक पुत्र है। विनोद कुमार सिंह की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। ढ़ाई घंटे तक लगा रहा जाम : प्राइवेट स्कूल शिक्षक के मौत के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए और शहर का मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित लोग का जिद्द था कि घटना स्थल पर वरीय पदाधिकारी पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुने और समाधान करें। दुर्घटना की सूचना के बाद एसडीपीओ सतीश सुमन घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों को काफी समझा-बुझाकर मामला को शांत किया, तब जाकर जाम को हटाया जा सका। लगभग ढ़ाई घंटे तक रहे जाम के कारण शहर जमुई-सिकंदरा, जमुई-लखीसराय और जमुई-खैरा मुख्य मार्ग जाम हो गया। वहीं सभी मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्कूल जाने वाले वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ गया था। स्कूल वाहन कई मोहल्ला के गलियों से घुमते हुए किसी तरह स्कूल पहुंच रहे थे। वहीं शहर के मोहल्ला से गुजरने वाले कई छोटी-छोटी सड़के भी पूरी तरह से जाम हो चुकी थी। दुर्घटना हुई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाइवा चालक की पहचान की जा रही है। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सतीश सुमन एसडीपीओ जमुई सड़क दुघर्टना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सिकंदरा-नवादा स्टेट हाइवे को जाम मुआवजा की मांग को लेकर लगभग दो घंटे रहा जाम फोटो - 09 और 10 परिचय - आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस अलीगंज, निज संवाददाता सिकंदरा-नवादा मुख्य सड़क मार्ग पर सिंकन्दरा थाना क्षेत्र के मिर्जागंज में बुधवार शाम भगवती मन्दिर के समीप सिंकन्दरा की तरफ से आ रही वाइक के द्वारा ठोकर मार देने से किशुन यादव के 40 वर्षीय पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसे स्थानीय लोगो के सहयोग से इलाज हेतु सिंकन्दरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जमुई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस आकस्मिक घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को जमुई -नवादा मुख्य सड़क मार्ग पर शव को बीच सड़क रखकर लगभग 2 घंटे जाम कर दिया । जिससे सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। मौके पर पहुंचे सिंकन्दरा पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर जाम को हटाया। घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगो ने बताया गया कि बुधवार रात लगभग 8 से 9 बजे प्रदीप यादव शौच के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान दिघौत गांव का एक व्यक्ति द्वारा अपने पत्नी के साथ यज्ञ देखने के लिए बालडा गांव आ रही था। इस दौरान उसके वाइक से प्रदीप यादव को धक्का लगा और वह वही गिर पड़ा, उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उक्त व्यक्ति को पकड़ कर जमकर पिटाई भी कर दी जिससे उसे भी गम्भीर चोट लगी है। और वह कहीं इलाज भी करवा रहा है। वही बाइक से घायल व्यक्ति को रात में जमुई में इलाज कराया जा रहा था जहां से पटना भी रेफर कर दिया गया था परंतु पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उसकी मौत की सूचना पाकर घर के परिवार एवं ग्रामीणों में कोहराम मच गया। वहीं गुरुवार की सुबह लगभग 2 घंटे सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग को मिर्जागंज चौक के समीप शव रखकर मुआवजे को लेकर सड़क जाम कर दिया गया। जाम की सूचना पाकर सिकंदरा थाना अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मी एवं जवानों के द्वारा जाम स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों को समझा बूझकर जाम को हटाया गया। एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया। थानाध्यक्ष लालबहादूर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर पेड़ में मारी टक्कर, चालक की हुई मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल फोटो - 05 परिचय - सदर अस्पताल में मौजूद परिजन जमुई, निज संवाददाता जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लाली लेबार गांव के पास बुधवार को देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर असंतुलित होकर पेड़ में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस द्वारा बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां रात ज्यादा होने की वजह से गुरुवार की सुबह डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक चालक की पहचान चरखापत्थर थाना क्षेत्र के टहकार गांव निवासी वजीर यादव के 26 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सनोज कुमार गांव के ही भोला यादव का ट्रैक्टर चलाता था। वह हमेशा की तरह बुधवार को भी ट्रैक्टर से वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे चालक सनोज कुमार ट्रैक्टर के नीचे गिर गया और ट्रैकटर का चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सनोज कुमार की मौत के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। ग्रामीण ने बताया कि मृतक को दो बेटा और एक बेटी है। दैनिक मजदूर की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, डॉक्टर ने मृत किया घोषित फ़ोटो- 08 परिचय - अस्पताल में मृतक के परिजनों की लगी भीड़ झाझा, नगर संवाददाता भीषण गर्मी में सीमेंट उतारने के दौरान एक मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना नगर के बाबुबांक में हुई। मृतक की पहचान सोहजाना निवासी 40 वर्षीय राजेन्द्र यादव के रूप में हुई है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार बाबुबांक में एक मकान के निर्माण कार्य के लिए सीमेंट लदे ट्रैक्टर से राजेन्द्र सीमेंट उतारने के बाद पेशाब करने के लिए बैठा जहां वह अचानक गिर गया जिसके बाद अन्य मजदूरों ने तुरन्त उसे उठा कर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। डॉक्टर शादाब ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक रजला गांव निवासी मनोज तुरी ने मृतक मजदूर की पत्नी को इस दुखदाई घटना की सूचना दी। मजदूर की पत्नी एवं अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे जहां शव को देख कर पत्नी एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पत्नी ने बताया कि सुबह 7 बजे वे घर से काम के लिए निकले थे। वह भी लोगों के घरों में मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण में अपना हाथ बंटाती है। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चे एवं पत्नी को छोड़़ गए हैं। जहां कुछ लोग भीषण गर्मी में गश्त आ जाने को मौत का कारण बताते मिले तो वहीं डॉक्टर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाता है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मजदूर की मौत के कारण का पता चल पाएगा। समाचार संप्रेषण तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई आवेदन या मौखिक सूचना नही दिया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।