Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTricolor March in Prayagraj Business Leaders and Community Groups Unite
पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा
Prayagraj News - प्रयागराज में गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। यात्रा पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे तक निकाली गई, जिसमें लोग...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 16 May 2025 11:30 AM
प्रयागराज। गुरुवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सामाजिक संगठनों के साथ महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल व्यापारियों के साथ शामिल हुए। तिरंगा यात्रा पत्थर गिरजाघर से लेकर सुभाष चौराहे तक निकाली गई। इस दौरान लोगों के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज था। सभी भारत माता की जय और वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए जमकर नारे लगा रहे थे। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता, महामंत्री नवीन अग्रवाल, अभिषेक केसरवानी, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, संदीप अग्रवाल, रानू अग्रवाल, मनोज गोस्वामी, विकास वैश्य, पीयूष पांडेय, रजनीश सिंह आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।