Vinod Yadav Joins BJP Ahead of Bihar Assembly Elections पूर्व विस प्रत्याशी विनोद यादव ने पहना भगवा पट्टा,प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत, Jamui Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJamui NewsVinod Yadav Joins BJP Ahead of Bihar Assembly Elections

पूर्व विस प्रत्याशी विनोद यादव ने पहना भगवा पट्टा,प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

झाझा के पूर्व प्रत्याशी विनोद यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को पटना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने उनका स्वागत किया। यादव का भाजपा में शामिल होना जमुई जिला, विशेषकर झाझा...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईMon, 19 May 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
   पूर्व विस प्रत्याशी विनोद यादव ने पहना भगवा पट्टा,प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

झाझा,निज संवाददाता बिहार विधान सभा चुनाव की आहट अब सभी के कानों में गूंजने लगी है। ऐसे में सियासी लोगों के इधर-उधर होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में झाझा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रहे झाझा निवासी विनोद यादव ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को भाजपा के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष डॉ.दिलीप जायसवाल ने उनके भाजपा परिवार का सदस्य बनने पर मान-सम्मान के साथ स्वागत किया। साथ ही उनकी एंट्री से पार्टी को जमुई जिला,विशेषकर झाझा विस क्षेत्र में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई। मौके पर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी आदि समेत पार्टी के अन्य नेतागण भी मौजूद थे।

बता दें कि श्री यादव झाझा विधान सभा के चुनावी दंगल में साल 2005 से ही स्त्रिरय रहे हैं। साल 2005 से ले बीते चुनाव तक के चुनावी सफर में लगातार संघर्षरत रहने वाले श्री यादव विगत में राजद के अलावा दो बार लोजपा,एक बार निर्दलीय तथा बीते चुनाव में बसपा के हाथी पर सवार हो चुनावी दंगल में दो-दो हाथ कर चूके हैं। बहरहाल,इस दफा उन्होंने हरे-नीले को बाय-बाय कर भगवा पट्टा पहन लिया है। उनके भाजपा में शामिल होने पर कई भाजपा नेताओं के अलावा गौतम सिंह,पप्पू यादव,रमेश,राजेंद्र,रवि,दीपक व अजित यादव एवं कमलजीत सिंह समेत अन्य कई लोगों ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।