झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत
झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत झमा

कटिहार, वरीय संवाददाता जिला मुख्यालय में रविवार की दोपहर के 2:30 बजे के आसपास अचानक आसमान में काले बादल उमड़ने लगे और देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं कुछ इलाके में बारिश से विभिन्न पथों पर जल जमाव की स्थिति बन गई। कटिहार जिले में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। रविवार को पूरे दिन आसमान में 80 प्रतिशत बादल छाए रहे, जिससे तेज़ धूप से राहत तो मिली, लेकिन उमस बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न हिस्सों में देर रात तक लगभग 27 मिमी बारिश होने की संभावना है।
31 डिग्री रहा अधिकतम तापमान रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रात के समय तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे मौसम सुहावना होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वी दिशा से चलने वाली पुरवा हवा की गति 9 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रही, जो मौसम में ठंडक लाने में सहायक बनी। हवा की दिशा और गति के अनुसार बादल देर रात तक सक्रिय रहेंगे, जिससे जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा हैं निम्न दबाव वैज्ञानिकों के अनुसार, यह परिवर्तन बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण हो रहा है, जिसका असर उत्तर बिहार के जिलों पर पड़ रहा है। आने वाले दो दिनों तक इसी प्रकार के मौसम की स्थिति बनी रह सकती है। इधर, किसानों और आम नागरिकों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। खेतों में बोआई की तैयारी कर रहे किसानों को समय पर वर्षा से लाभ मिलेगा। वहीं गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत मिलेगी। आपदा प्रबंधन ने लोगों से किया अपील प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम परिवर्तन के मद्देनजर वे सतर्क रहें और ज़रूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर रहें। बिजली गिरने या तेज़ हवाओं की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। फोटो कैप्शन। कटिहार - 05 झमाझम बारिश के बीच फुटपाथों पर लगी दुकानों में छिपते लोग फोटो कैप्शन। कटिहार - 06 बारिश के बाद जलजमाव के बीच बाइक चलाते लोग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।